आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक कल

Join Us

जबलपुर/ वर्तमान श्रमण संस्कृति के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी के जन्म-तप कल्याणक तीर्थंकर दिवस पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन (चौधरी) मंदिर दरहाई से विशाल शोभायात्रा का आयोजन राष्ट्र संत, समाधिष्ठ, आचार्य श्री विद्यासागर जी की प्रेरणा वर्तमान आचार्य श्री समय सागर जी के आशीर्वाद एवं निर्यापक मुनि श्री प्रसाद सागर, मुनि श्री पदम सागर, मुनि श्री शीतल सागर एवं आर्यिका श्री विमल मति माता जी एवं आर्यिका श्री मृदुमति माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में किया जा रहा है । उपरोक्त जानकारी भगवान श्री आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक द्वय विजय चौधरी एवं लायन नरेन्द्र जैन ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है ।विशाल शोभायात्रा के संयोजक राकेश दाउ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 23 मार्च को प्रातः 7:00 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जावेगी जो दरहाई, साठिया कुआं, फूटाताल, सराफा चौक, कमानिया गेट, फलमंडी, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, नार्मल स्कूल रोड, लार्डगंज, घमंडी चौक, पुरानी चरहाई, खोवामंडी, कमानिया गेट,कोतवाली होते हुए श्री चौधरी जी के मंदिर में भगवान श्री आदिनाथ जी के अभिषेक पूजन के साथ संपन्न होगी समारोह के आयोजक डॉ. ऋषभ चौधरी ने बताया की शोभायात्रा में श्री चौधरी जी के मंदिर एवं शासनोदय तीर्थ का रजत रथ एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बरिया वाला मंदिर, श्री नन्हें जैन मंदिर एवं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन स्वर्ण मंदिर लार्डगंज की रजत पालकी विशेष धर्म प्रभावना करेगी| अपने आगे बताया कि इस वर्ष श्री शासनोदय तीर्थ हनुमानताल से भी शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो घोड़ा नक्कास, मिलौनीगंज, कोतवाली,सराफा में मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित होगी| समिति के सदस्यों ने कंचन बिहार में विराजमान निर्यापक मुनि श्री प्रसाद सागर ससंघ के श्री चरणों में श्री दिगम्बर जैन पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश जैन, महामंत्री अनिल जैन, समिति सदस्य डॉ. ऋषभ चौधरी,लायन नरेन्द्र जैन, विकास चौधरी,प्रदीप जैन, पराग जैन, आदि चौधरी, पदम जैन आदि ने श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया संत श्री ने उत्साह पूर्वक आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक मनाने का आशीर्वाद दिया भगवान श्री आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारी अशोक जैन फुगा, रवि जैन, राकेश चौधरी, पंकज विद्यार्थी, संजय सेठ, सतीश जैन नेता, हेमचंद जैन, राजेश भारिल्ल ने शोभायात्रा मार्ग पर स्वागत करने एवं शोभा यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है

Previous articleबांग्लादेश : हिंदू विरोधी टिप्पणी के खिलाफ ढाका यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन
Next articleनया ओ.एस. स्वीकृत होते ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर