सीहोर। कार्यालय आयुक्त तकनीकी शिक्षा भोपाल के आदेशानुसार शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर में 01 अप्रैल 2025 से जनसामान्य हेतु प्रोजेक्ट कोड कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जिसमें उपलब्ध कम्प्यूटर संसाधनों तथा इंटरनेट सुविधाओं तक जनसामान्य की पहुंच को सुगम बनाने के लिए एक ऐसे ही ढांचे को अंतर्गत सक्षम करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास संस्थानों के पास उपलब्ध कम्प्यूटर संसाधनों को कामकाजी घंटों के अतिरिक्त कम्प्यूटर से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने जनसामान्य के उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया जा सकें। इस हेतु तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर में प्रोजेक्ट कोड का 01 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होना है। इस हेतु जो भी व्यक्ति कम्प्यूटर से संबंधित ज्ञान अर्जित करना चाहते है, वे महाविद्यालय के कार्यालयीन समय प्रात: 10:30 से 05 बजे तक दिनांक 31/03/2025 तक अपना पंजीयन कराकर प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार एवं शनिवार को समय दोपहर 03 से 05 बजे तक संबंधित कम्प्यूटर विषय में महाविद्यालय के संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे। पंजीयन एवं प्रोजेक्ट कोड कार्यक्रम योजना से संबंधित जानकारी के लिए नोडल अधिकारी विभागाध्यक्ष सीएसई इंजी0 विश्वास बगवैया मोबाइल नंबर 9827220431 एवं प्राचार्य श्री डी0आर0 वर्मा मोबाइल नंबर 9826944591 से या महाविद्यालय में आकर सम्पर्क कर सकते है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क रहेगा।








