सीहोर। डाइट सीहोर में जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमेंसीहोर जिले के पाँच विकास खंड के कक्षा 2 से 8 तक के प्रत्येक विषय में सबसे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मैडम द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें छात्रों को ट्रैकसूट बैग बोतल टिफिन कैप ज्यामितीय बॉक्स आदि देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके मार्गदर्शन शिक्षक एवं अभिभावकों द्वारा सहभागिता की गई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रचलित कर किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मैडम का स्वागत डाइट प्राचार्य डॉ अनिता बडग़ुर्जर भालेराव एवं डीपीसी श्री रमेश राम उइके द्वारा किया गया। डाइट प्रचार्य ने स्वागत भाषण दिया जिला परियोजना समन्वयक द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से सबको अवगत कराया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप नागिया द्वारा किया गया प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।बीएसी श्रीमति योगिता लोधी को पुरस्कृत किया गया ।अभिषेक भार्गव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । सीईओ मैडम ने डाइट के ईसीसी कक्ष का अवलोकन किया । डाइट स्टाफ,डीपीसी के सभी सदस्य,सीहोर बीआरसी के साथ बीआरसी के सभी बीएसी और डाइट के छात्राध्यापक उपस्थित रहे ।








