भारतीय मजदूर संघ ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Join Us

सीहोर। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच मांगों को लेकर अध्यक्ष विनीत दुबे के मुख्य अतिथ्य में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व विभाग प्रमुख अनिल शर्मा ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि  इपीएस-95 की न्यूनतम पेंशन रूपये 5000 तत्काल की जाये व अंतिम तौर पर वेतन का 50 प्रतिशत + मंहगाई राहत पेंशन का भुगतान किया जाये। इपीएफ की वेतन सीमा 15000 रूपये से बढ़ाकर 30000 रूपये और मएसआईसी की वेतन सीमा 21000 रूपये से बढ़ाकर 42000 रूपये की जाये।
सार्वजनिक सम्पत्ति की बिकी पर तत्काल रोक लगाई जाये। बीमा/वित्तीय क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश पर रोक लगाई जाये। स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा दी जाये। असंगठित क्षेत्र हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाने के साथ अन्य मांगों के निराकरण को लेकर भारत सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। पूर्व विभाग प्रमुख अनिल शर्मा ने मजदूरों को सम्बोधित करते हुए आगामी अन्दोलन की योजनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष विनीत दुबे, पूर्व जिला मंत्री वीरसिंह, हरीश दिसोरिया, एस.डी. सक्सेना, चन्द्रभान यादव, ऊषा राठौर, बी.के.मिश्रा, रामसिंह यादव, महेश नागले, किशोर सिंह वर्मा, राजेश माँझी, राज कुमार सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Previous articleश्यामपुर में पत्रकार के भाई पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लगे निष्क्रियता के आरोप
Next articleडाइट में जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह