आज धूमधाम से मनेगी रंगपंचमी

Join Us

खूब उडेगा रंग गुलाल, निकलता है जुलूस

नर्मदापुरम। आज शहर में रंगमंचमी धूमधाम से मनेगी। इसके एक दिन पूर्व मंगलवार से तैयारी की जा रही थी। शहर में होली से भी ज्यादा रंग पंचमी पर रंग खेला जाता है। इस मौके पर रंग बरसे कार्यक्रम के साथ ही फाग का कार्यक्रम भी किया जाता है। जिसके चलते बुधवार को सुबह 9.30 बजे से फाग यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकलेगी। हर तरफ युवाओं की टोली रंग और गुलाल की मस्ती में मस्त रहेगी। हुरियारों के समूह शहर में जगह जगह रंग लगाते हुए धमाल करेंगे। जिसकी तैयारी युवाओं के द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहर में सुबह सतरस्ते से लेकिर शहर के मुख्य मार्ग से फाग यात्रा जिसे रंग बरसे कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जाएगा।

Previous articleमाननीय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के परिपालन में नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई – निगमायुक्त प्रीति यादव
Next articleपॉलीटेक्निक महाविद्यालय में जनसामान्‍य हेतु प्रोजक्ट कोड कम्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ