ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध क्यों नहीं : कलेक्टर प्रतिवेदन दें- मा.अ.आयोग

Join Us

जबलपुर। जिले की मोहास ग्राम पंचायत अंतर्गत निवासरत ग्रामीण वाशिन्दों को पेयजल की समस्या से त्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र में पाइप लाइन तो डाली जा चुकी है, किन्तु पानी सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीण जनों को पेयजल के लिये अत्यधिक परेशान होना पड़ रहा है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुए, अध्यक्ष मनोहर ममतानी की एकलपीठ ने जनहित में मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के कलेक्टर से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Previous articleअंतरक्षेत्रीय विद्युत नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता उद्घाटित
Next articleमाननीय उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के परिपालन में नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई – निगमायुक्त प्रीति यादव