मालदा टाउन टाउन-पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन जबलपुर होकर चलेगी एक-एक ट्रिप

Join Us

जबलपुर  । रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 03425/03426 मालदा टाउन-पुणे-मालदा टाउन के मध्य एक-एक ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 03425 मालदा टाउन से पुणे होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 मार्च 2025 को मालदा टाउन स्टेशन से सायं 17:30 बजे प्रस्थान कर, दूसरे दिन सतना दोपहर 13:50 बजे, कटनी 14:40 बजे, जबलपुर सायं 16:10 बजे, पिपरिया 18:25 बजे, इटारसी रात 20:00 बजे, पहुंचकर और तीसरे दिन सुबह 11:35 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।  इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03426 पुणे से माल्दा टाउन होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 मार्च 2025 को पुणे स्टेशन से रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 13:00 बजे, पिपरिया 14:10 बजे, जबलपुर सायं 16:30 बजे, कटनी 17:58 बजे, सतना रात 19:25 बजे और तीसरे दिन सायं 16:30 बजे मालदा टाउन स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन: इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 19 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बड़हरवा जंक्शन, साहिबगंज जंक्शन, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर जंक्शन, अभयपुर, किऊल जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर जंक्शन, सतना जंक्शन, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, खण्डवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, मनमाड़ जंक्शन एवं दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशनों पर रुकेगी।

रेल यात्रियों से अनुरोध है कि होली स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं वेबसाइड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

Previous articleसंस्कारधानी में समरसता की होली महोत्सव 19 मार्च को
Next articleनॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस दो ट्रिप निरस्त रहेगी