आज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 14 प्रकरण

Join Us

जबलपुर। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त वेदप्रकाश एवं कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे ने जनसुनवाई कक्ष में आज दिनांक 18 मार्च 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों की समस्याएॅं सुनी। इस दौरान भवन शाखा की 3, अतिक्रमण की 2, योजना की, बाजार की 2, जलप्रदाय की 2, स्वास्थ्य की 3, कॉलोनी की 1 एवं 1 पेंशन सं संबंधित कुल 14 जनसमस्याएॅं प्राप्त हुई, जिसका निराकरण सुनवाई के दौरान ही किया गया। सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतें संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण हेतु प्रेषित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 से 16 में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया तथा नागरिकों की समस्याएॅं सुनी गई और उनका निराकरण भी कराया गया। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Previous articleस्वच्छता के साथ-साथ शहर की सुन्दरता बढ़ाने पर निगमायुक्त का फोकस
Next articleसंस्कारधानी में समरसता की होली महोत्सव 19 मार्च को