लैब की जांच रिपोर्ट में पनीर फैक्ट्री के दुग्ध उत्पादों में पशु चर्बी की पुष्टि हुई

Join Us

पिछले महीने भव्य शिव बारात में शामिल था फैक्ट्री का टैंकर, हजारों भक्तों की आस्था से किया खिलवाड़
हम सही साबित हुए, प्रशासन ले कड़ा एक्शन – पंकज शर्मा
सीहोर । सोमवार को जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर बालागुरु के. के नाम संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाह को सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से पंकज शर्मा ने विभिन्न लैब की जांच रिपोर्ट में सीहोर के समीपस्थ पिपलिया मीरा गांव स्थित जय श्री गायत्री फूड प्रॉडक्ट्स प्रालि और मिल्क मैजिक पनीर फैक्ट्री के दुग्ध उत्पादों में पशु चर्बी पाए जाने के बारे में कलेक्टर महोदय को अवगत कराया । इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर के समीपस्थ पिपलिया मीरा गांव स्थित जय श्री गायत्री फूड प्रॉडक्ट्स प्रालि और मिल्क मैजिक पनीर फैक्ट्री प्रबंधन शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है और इस बार तो इसने अनियमितताओं की सभी सीमाएं पार कर दी हैं । इस बार इसके दुग्ध उत्पादों की लैब में कराई गई जांच रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इसके दुग्ध उत्पादों में पशु चर्बी पाई गई है । पंकज शर्मा ने कहा कि इस मामले का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू ये है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने इन पशु चर्बी युक्त उत्पादों का देश के अलावा विदेशों में तो निर्यात किया ही, साथ ही इनको सीहोर जिले के कई धार्मिक आयोजनों में भी वितरित कर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ भी किया । इसके साथ ही इसके प्रबंधन द्वारा अपने पशु चर्बी युक्त घी को हिन्दू आस्था के सबसे बड़े प्रतीक तिरुपति बालाजी मंदिर के महाप्रसादम में मिलाने का मामला भी सामने आ चुका है जिससे करोड़ों हिन्दू धर्मालंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं । पंकज शर्मा ने बताया कि पिछले महीने सीहोर में निकली भव्य शिव बारात में भी इस फैक्ट्री का टैंकर शामिल था और इसने इस भव्य शिव बारात में भी अपने पशु चर्बी युक्त उत्पाद का वितरण कर हजारों शिवभक्तों की आस्था और उनकी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया, इसके अलावा फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम पर भी कई बार अपने मिलावटी, जहरीले और पशु चर्बी युक्त उत्पादों का वितरण कर लाखों श्रद्धालुओं का धर्म भ्रष्ट किया जाता रहा है, जिसकी कड़ी सजा इसे दिलाया जाना नितांत आवश्यक है । पंकज शर्मा ने जिला प्रशासन से इन विभिन्न लैब जांच रिपोर्ट के आधार पर पनीर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज कर इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की ।

Previous articleअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीहोर का होली मिलन समारोह 19 मार्च को                                    
Next articleअंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान (2025) देने की घोषणा