सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीहोर का होली मिलन समारोह भूतेश्वर महादेव मंदिर पुराना पेपर मिल के पास, सीहोर में दिनांक 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर और आसपास के ग्रामों मे रहने वाले सभी समाजजन उक्त समारोह मे भाग लेगें। कार्यक्रम प्रात: ग्यारह बजे प्रारम्भ होगा। उक्त समारोह में सभी स्वजातीय बन्धु एकत्रित होकर गुलाल और फूलों से होली खेलेंगे। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन भी रखा गया है। उक्त आयोजन में उपस्थित होने की अपील करने वालों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़, गणेश सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह राठौड़, मुकेश दरबार, विजय सिंह तोमर, धीरेन्द्र सिंह राजावत, शैलेन्द्र सिंह चन्देल, रमेश सिंह चौहान, के.वी.एस. चौहान, महेन्द्र सिंह चौहान, शिवनाथ सिंह जादौन, गोपाल सिंह ठाकुर, अजय सिंह पंवार, अजीत सिंह सिंदल, राजेन्द्र सिंह सिकरवार, गजराज सिंह राघव, चन्दन सिंह सिसौदिया, इन्द्रपाल सिंह गहरवार, के पी सिंह, लखन सिंह गौर, नरेन्द्र सिंह चौहान, शिवशंकर सिंह, सियाराम सिंह गौतम, विनय सिंह चौहान आदि शामिल हैं।








