डोलरिया। बहन भाई के स्नेह का पर्व भाई दूज हर प्रमुख त्योहार के साथ आ ही जाता है। चाहे दीपावली हो या होली एक दिन बाद भाई दूज आ जाती है। रक्षा बंधन तो भाई बहन का पर्व है ही लेकिन भाई दूज भी बहन भाई के बीच प्रगाडता लाता है। होली मनाने के दूसरे दिन कई परिवार के लोगों ने भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर अनेक भाईयों ने बहन के घर पहुंच कर बहन के परिजनों को गुलाल लगाई वहीं बहन ने भाई के माथे पर शुभकामनाओं का टीका लगाकर शुभाशीष दिया। शहर में कई परिवारों में परंपरागत रूप से भाई दूज का पर्व हंसी खुशी के साथ मनाया गया।






