चित्रगुप्त मंदिर कोरीघाट पर मनाई यमद्वितीया किया चित्रगुप्त पूजन

Join Us

नर्मदापुरम। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, मध्यभारत नर्मदापुरम द्वारा रविवार को सायं ५ बजे जिला अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में समाजजनों ने मिलकर यमद्वितीया पर्व भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में मनाया ।सर्वप्रथम समाज के जिला कोषाध्यक्ष अजय निगम द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण किया । श्री सुरेंद्र पंडित ने पूजन प्रारंभ कराई जिसमें सभी कायस्थों ने मिलकर लिखा पड़ी कर कलम दवात की पूजन हवन किया।समाज के राजीव खरे ने समाज की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया एवं आगे की कार्यक्रम की जानकारी दी कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, राजेश कलश्रेष्ठ, राधेश्याम श्रीवास्तव, सुनील राय, रविन्द्र श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, सुरेंद्र वर्मा, भानु श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव दिनेश श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना, सजेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, रुचि सक्सेना, जयबाला निगम, मीनाक्षी निगम, निधी श्रीवास्तव, मृदुला वर्मा, रमा श्रीवास्तव,सपना श्रीवास्तव, ख्याति सक्सेना,अल्पना सक्सेना, ऊषा वर्षानीय आदि ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा,हवन, कलम-दवात की पूजन,आरती में उपस्थित रहे। आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Previous articleसोना तस्करी मामला: रान्या राव ने डीआरआई पर मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया
Next articleराजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: मुख्यमंत्री डॉ. यादव