भोपाल(ए)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने एमपी नगर थाना इलाके में होली के डिन ड्राय डे होने पर दो स्थानों पर दबिश देते हुए लाखो की शराब जप्त की है। मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जो शराब की दुकाने बंद होने के चलते मंहगी कीमत में शराब खपाने की फिराक मे थे। एडीसपी शेलेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मानसरोवर काम्पलेक्स के बगल में चोरी छिपे देसी, अंग्रेजी शराब बेच रहा है। खबर मिलने पर पहुंची टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी करते हुए आरोपी शुभम भोपरे पिता रामू भोपरे (28) निवासी सरगम टॉकीज के सामने शांति नगर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से उसके पास काफी शराब की बोतल बरामद की गई। आगे की पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने अपने कमरे पर शराब का स्टॉक कर रखा हुआ है। उसकी निशानदेही पर कमरे से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह शराब सतीश राउत की है, और वह उसके कहने पर कमिशन पर शराब बेचने का काम करता है। इस शराब को होली के दिन बेचने के लिए जमा कर रखा गया था। टीम ने दूसरी कार्रवाई शांति नगर आंगनबाडी के पास करते हुए यहॉ से आरोपी सचिन पासी पिता रामकुमार पासी (33) निवासी शांती नगर जैन मंदिर के पीछे, एमपी नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करता है। ड्राय डे होने पर वह सडक किनारे शराब बेच रहा था। उसकी निशानदेही पर पास में स्थित टीन शेड में छिपा कर रखी 35 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई। दोनो कार्यवाही में टीम ने करीब चार लाख कीमत की 385 लीटर अवैध शराब जब्त की है। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किये गये है। दोनों ही आरोपी सतीश राउत के कहने पर शराब तस्करी करते थे।








