सीहोर। अग्रवाल समाज के लोग सदैव अपने कुल को मिले वरदान का सदुपयोग करके विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहे हैं और सेवाभाव के कार्य करने में भी सबसे अग्रणी रहे हैं। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के केविनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगामी 20 अप्रैल को होने जा रहे अग्रवाल समाज के भव्य और विशाल परिचय सम्मलेन के निमंत्रण देने पहुंचे समाज जनों के बीच अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में सौलह संस्कारों में से एक विवाह संस्कार है, जिसके पूर्व अपना जीवन साथी का चयन करने के लिये परिचय सम्मेलन भी एक उचित और सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। अग्रसोच सौशल फाउंडेशन के द्वारा अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों एवं दिव्यांग, कल्याणी सम्मेलन का आयोजन प्रसंशनीय योज्य है। मेरी ओर से सम्पूर्ण आयोजन समिति को समाजहित में किये जा रहे कार्य के लिये बधाई देता हुं एवं समस्त समाज जनों से भी आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनायें। आयोजन समिति के संयोजक आशीष गुप्ता ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल, दिन रविवार को शामला हिल्स स्थित हिन्दी भवन में परिचय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन के मुख्य सलाहकार मुकेश गोयल एवं मुख्य संरक्षक सुनील गर्ग के मार्गदर्शन में होने जा रहे। अग्र महाकुम्भ का निमंत्रण आज आयोजन समिति के श्री राहुल अग्रवाल नितिन गुप्ता, आशीष गुप्ता द्वारा श्री जिवयवर्गीय जी को दिया गया, जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन में शामिल होने का आश्वासन देते हुए समाज जनों को शुभकामनाऐं प्रेषित की।
भवदीय








