जबलपुर में रोज़ा अफ़्तार दावतें बनी कौमी एकता की गवाह

Join Us

 बून परिवार के अफ़्तार में शामिल हुए हर धर्म के लोग

जबलपुर. पाक माह रमज़ान के मौके पर संस्कारधानी सदभावना की मिसाल बनी हुई है . ऐसा ही एक नज़ारा बून इलेक्ट्रॉनिक्स की अफ़्तार दावत में देखा गया. सलीम खान बून व अफ़ज़ाल खान की मेज़बानी में ज़ुबिन पैलेस में हुए अफ़्तार में सैंकड़ों रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से अफ़्तार किया. पूर्व विधायक विनय सक्सेना, भाजपा नेता एसके मुद्दीन, संजय नाहटकर, रूपा राव, पार्षद गुडडू नबी, हाजी मकबूल अहमद रज़वी, एड. वाजिद हैदर, समाजसेवी मकबूल अहमद रज़वी, पीआर आई ( रेलवे) सादिक खान, ताहिर खान , अल्तमश खान, एड. मुहम्मद अली, एड. ए. उस्मानी, हाजी असरा खान , मेहबूब अली, वरिष्ठ पत्रकार रफीक खान, राशिद खान, शाहिद खान, प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्टस जबलपुर के अध्यक्ष तालिब हुसैन, चाईल्ड वीडियो एडीटर मुहम्मद मुज़म्मिल हुसैन आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही. मेज़बान सलीम खान बून व अफ़ज़ाल खान ने मेहमानों का स्वागत किया और दावत में आने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. बाद अफ़्तार मग़रिब की नमाज़ अदा की गयी. उसके बाद देश व शहर की शांति खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगी गयी. मौजूदा दौर में जब नफरत का माहौल बढ़ता जा रहा है ऐसे मौके पर रोज़ा अफ्तार के बहाने लोगों को जोड़ने की पहल काबिले तारीफ़ है.

Previous articleप्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
Next articleसदन में गूंजा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु की फर्जी नियुक्ति और महिला अधिकारी से अभद्रता का मामला, शासन की चुप्पी पर सवाल!