जबलपुर। लिटिल चैम्प सीनियर सेकेंडरी स्कूल खजरी बायपास जबलपुर की प्राचार्या शायद अली में जानकारी देते हुए बताया कि 16 से 18 मार्च 2025 तक नहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता हेतु लिटिल चैम्प सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सोमिया सिद्दीकी का चयन जिले की टीम में हुआ है। उल्लेखनीय है की छात्रा ने पिछले वर्ष इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय केडेट प्रतियोगिता में भी पदक अर्जित किए थे, यह छात्रा जिले के वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इस सफलता पर शाला के उप प्राचार्य गौरी शंकर सार, अरशीन अंजुम, अल्फिया मुनीम आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।








