सिटी शाखा कार्यकारिणी का गठन

Join Us

हम फ़ाउण्डेशन भारत जबलपुर सिटी कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 07/03/2025 को श्री राजेन्द्र उपाध्याय जी अध्यक्ष जबलपुर सिटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । सर्व प्रथम मेरे द्वारा सभी का परिचय कराया गया , तदोपरांत बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई , केंद्रीय कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नवीन सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष ,सचिव उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु श्री आशुतोष तिवारी जी, उपाध्यक्ष पद हेतु श्री नीरज जैन, सचिव पद हेतु श्री बी.एस ठाकुर जी, एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री राजेन्द्र गढ़ेवाल का नाम प्रस्तावित किया गया ।
सभी सदस्यों की सर्व सम्मति से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर श्री संतोष दुबे प्रदेश सहभागिता युवा एवं बालकल्याण , श्री राजेन्द्र उपाध्याय जी पूर्व शाखा अध्यक्ष ,श्री इन्द्रपुरी गोस्वामी पूर्व ज़िलाध्यक्ष ,श्री भरत गुप्ता जी, श्री मनोज पटेल जी, श्री एस.एल नामदेव जी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक, माला व अंगवस्त्र से अभिनंदन कर बधाई दी ।
कार्यक्रम का संचालन श्री बी एस ठाकुर व आभार प्रदर्शन श्री एस एल नामदेव जी ने किया।

Previous articleजिला पंचायत सीईओ ने बिलकिसगंज में जीपीएसडीपी प्लान की समीक्षा की
Next articleदो-दो ट्रिप चलाई जाएगी रीवा-सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन