बिलकिसगंज में निर्माण कार्यों, गौशाला सहित ग्राम की भौगोलिक स्थिति का किया निरीक्षण
सीहोर/जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने सीहोर जनपद की ग्राम पंचायत बिलकिसगंज में एसपीए भोपाल द्वारा निर्मित किए जाने वाले इनहैंसमेंट वर्क ऑफ बिलकिसगंज जीपीएसडीपी फॉर विजनिंग एक्सरसाइज के प्लान की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित कर समीक्षा की। बैठक में ग्राम पंचायत बिलकिसगंज का वर्तमान परिदृश्य एवं भविष्य के रोड मैप की तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों, गोशाला, चारागाह, सेग्रीगेशन सेट, गांव के रास्ते एवं अन्य भौगोलिक स्थिति का निरीक्षण भी किया। बैठक के दौरान जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल, तहसीलदार, सरपंच, सचिव सहित अन्य जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ग्राम पंचायत स्पेशल डेवलपमेंट प्रोग्राम (जीपीएसडीपी) के तहत चयनित देशभर की 34 ग्राम पंचायतों में से सीहोर जिले की बिलकिसगंज ग्राम पंचायत को भी मॉडल के रूप में चयनित किया गया है।







