नौ देशों के पास 12000 एटम बम

Join Us

न्यूयॉर्क (ए)। फेडरेशन ऑफ़ अमेरिकन साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार नौ देशों के पास 12000 से अधिक एटम बम है। जिस तरह की स्थितियां वैश्विक स्तर पर बन रही हैं। उसके बाद घातक हथियारों को लेकर सारे देश एक दूसरे के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं। यदि तृतीय विश्व युद्ध हुआ,तो किस तरह के हालात होंगे।सबसे ज्यादा एटम बम का हथियार रूस के पास है। रूस के पास 5044, अमेरिका के पास 500 चीन के पास 290 फ्रांस के पास 225 ब्रिटेन के पास 172 भारत के पास 170 पाकिस्तान के पास 90 इजरायल और उत्तर कोरिया के पास 50-50 एटम बम अधिकृत रूप से स्टोर में रखे होना बताया गया है। रूस ने 1710 और अमेरिका ने 1670 फ्रांस ने 290 परमाणु हथियारों को पहले से ही तैनात करके रखा है। भारत-पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने एटमी हथियार तैयार कर स्टोर में रखे हुए हैं। अभी तक उनकी कोई तेनाती नहीं है। पिछले 2 महीने में से जिस तरह की स्थितियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रही हैं। उससे सारी दुनिया के देशों में तनाव बढ़ गया है।

Previous articleअंतरिक्ष में फट रहे एलन मस्क के सैटेलाइट दुनिया के लिए खतरा, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी
Next articleचाबहार पोर्ट के करीब पहुंच रहे ईरान, चीन और रुस के बेड़े