दसवीं के गणित विषय के पेपर मे 865 बच्चें रहे अनुपस्थित, कोई भी नक़ल प्रकरण नहीं बना

Join Us

 (आज 11मार्च को रहेगा बारहवी का इनफार्मेटीक प्रेक्टिस का पेपर )
—————————————-
जबलपुर जिला मे माशिमं के द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का गणित विषय का पेपर हुआ ।जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केन्द्रो मे शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई, जिले मे कही भी कोई नक़ल प्रकरण नहीं बना हैँ। गणित प्रश्नपत्र मे शहर के 645 परीक्षार्थी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 220 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार शहर एवं ग्रामीण को मिलाकर कुल 865 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केन्द्रो मे कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति मे ऑनलाइन app के माध्यम सें निगरानी रखते हुए पेपर हुआ। पुलिस थाने एवं परीक्षा केंद्रों मे कलेक्टर प्रतिनिधि एवं केन्द्राध्यक्ष के आपसी समन्वय से सभी कार्य आसानी से शांतिपूर्वक सम्पादित किए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी के द्वारा परीक्षा केंद्र मॉडल स्कूल, सीएम राइज स्कूल मेडिकल एवं शासकीय कन्या रानी दुर्गावती स्कूल का निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह व्यबस्थित परीक्षा संचालित पायी गयी। कोई नक़ल प्रकरण नहीं पाया गया।
कलेक्टर महोदय द्वारा गठित उड़न दस्ता दल मे एसडीएम अधारताल के दल के द्वारा सेंट नार्बट स्कूल, शा एमएलबी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। एसडीएम रांझी के दल के द्वारा ए पी एन सादर, कन्या सदर एवं केंटोंमेंट खालासा स्कूल का का निरीक्षण किया गया.। एसडीएम जबलपुर के दल द्वारा शा बालक बरेला एवं कन्या बरेला स्कूल का निरीक्षण किया गया। एसडीएम गोरखपुर के दल के द्वारा तेवर एवं अंधमूक विद्यालय का निरीक्षण किया गया।एसडीएम कुण्डम के द्वारा शा विद्यालय मोहनी,शा विद्यालय हरदुली कला एवं कन्या कुण्डम का निरीक्षण किया गया। एसडीएम पाटन श्री मानवेन्द्र सिंह के द्वारा शा उमावि नूनसर सीएम राइज विद्यालय पाटन,कन्या पाटन पाटन का निरीक्षण किया गया। एसडीएम शहपुरा श्री कुलदीप पाराशर के द्वारा उत्कृष्ट बालक शहपुरा का निरीक्षण किया गया। एसडीएम सिहोरा के दल द्वारा सीएम राइज सिहोरा एवं रानीताल कटाव का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित द्वितीय दल द्वारा शिशु विद्यापीठ, पिपरिया, पड़रिया कुण्डम एवं सेंट जोसफ रांझी का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर सभी सहायक संचालक शिक्षा BEO के द्वारा भी सभी ब्लॉक मे सघनता से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र मे कोई भी अनियमितता नहीं पायी गयी एवं कोई भी नक़ल प्रकरण नहीं बना।

Previous articleसंस्कारधानी समरसता होली महोत्सव में होगी बड़ी संख्या महिलाओ की भागीदारी
Next articleमध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के तीन ताप विद्युत गृहों को फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार