भोपाल के हमीदिया अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर्स पर किया हमला

Join Us

भोपाल 9 मार्च (आरएनएस)। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शनिवार-रविवार की रात मरीज की मौत के बाद परिजनों और कुछ अन्य लोगों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन डॉक्टर घायल हुए। इस घटना के बाद, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।शनिवार और रविवार की दरमियानी रात,करीब 1 बजे,भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक गंभीर घटना घटी। आईसीयू-3 में भर्ती मरीज डॉली बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों और कुछ अन्य लोगों ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ और डॉक्टरों पर हमला किया। इस हमले में तीन डॉक्टरों को चोटें आईं, जिनमें से एक जूनियर डॉक्टर को सिर में गंभीर चोटें आईं।डॉली बाई की मौत के बाद, करीब 30-40 लोग आईसीयू में घुस आए और डॉक्टरों से मारपीट करने लगे। इन हमलावरों के पास हथियार भी थे, जिससे अस्पताल परिसर में भय का माहौल बन गया। इस दौरान आईसीयू में तैनात 10 से अधिक डॉक्टरों ने इस हमले का सामना किया।

Previous article10 मार्च से होगी बजट सत्र की शुरुआत, इस तारीख को जगदीश देवड़ा पेश करेंगे बजट
Next articleजीआईएस-भोपाल से स्पीड-अप होने लगा ईवी और ऑटोमोबाइल सेक्टर-मुख्यमंत्री डॉ. यादव