बैंक की छुट्टियां 2025 : 9 से 28 मार्च के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित, फटाफट निपटा लें सारे काम

Join Us

भोपाल   (आरएनएस)। बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 9 से 28 मार्च के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें 5 रविवार, 2 शनिवार (दूसरा चौथा) और के अलावा होली का त्यौहार शामिल है। बैंक बंद होने पर चेकबुक पासबुक समेत बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।
भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) और सरकारी अवकाश (राज्य और केंद्र दोनों) शामिल हैं। राज्य सरकार की बैंक छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की बैंक छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

Previous articleपीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन
Next article10 मार्च से होगी बजट सत्र की शुरुआत, इस तारीख को जगदीश देवड़ा पेश करेंगे बजट