सरकार महिलाओं के खाते में डालने जा रही 2500 रुपए, ये डॉक्यूमेंट है

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। राजधानी में सत्ता पर काबिज होने के बाद बीजेपी अपने वादों को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा रही है। महिला दिवस के मौके पर बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने शर्ते भी लागू की है। जिस को पूरा करने पर महिला को पैसे उसके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे।महिला समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। वादे के मुताबिक भाजपा ने इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब महिलाओं को देने का फैसला किया है। महिला समृद्धि योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्डधारी होना आवश्यक है। यह कार्ड बताता है कि आप गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं।

Previous articleविधानसभाओं और संसद में नियोजित गतिरोध लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उचित नहीं : बिरला
Next articleमध्यप्रदेश में धर्मांतरण करने वालों के लिए होगा फांसी का प्रावधान : मोहन यादव