पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता को भिखारी निरूपित करने एवं जिला चिकित्सालय में हो रही अनीयमित्ताओं को लेकर कांग्रेस ने किया एक दिवीय धरना प्रदर्शन

Join Us

जनता जनार्दन भगवान के स्वरूप, भीखारी नही-राजीव गुजराती
शीघ्र ही मंत्री प्रहलाद पटेल पर हो कार्यवाही, जिला चिकित्सालय की अवव्यस्थाओं पर लगें अंकुश
अन्यथा कांग्रेस जनता के साथ उतरेगी रोड पर
सीहोर। मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता को भिखारी निरूपित किया है। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय लिसा टॉकिज चौराहे पर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती जयश्री हरिकरण एवं विशेष अतिथि जिला सहप्रभारी दिनेश मेंघानी व पवन कुमार पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को ओमदीप राठौर, ओम वर्मा, कैलाश परमार, हरपाल ठाकुर द्वारा सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का आभार कार्यकारी अध्यक्ष नईम नवाब एवं कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे ने किया। धरना स्थल पर पहुंची तहसीलदार श्रीमती नीलम कंसेंडिया को महाहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही सीहोर जिला चिकित्सालय की अव्यस्थाओं को लेकर भी कलेक्टर महोदय के नाम  ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि सीहोर जिला चिकित्सालय में विगत कई माहिनों से कई प्रकार की लापरवाही और  अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं । जिम्मेदार मौन बैठे हुए हैं और हिटलरशाही पर उतारू है। जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टर या कर्मचारी रात में शराब के नशे में ड्यूटी करते हैं। इस पर तुरंत कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ताकी इन घाटनाओं की पुनरावर्ति्त न हो।
डॉक्टर्स, कर्मचारियों द्वारा मारिजों या उनके पारिजनों नैतिकता पूर्ण व्यवहार नही करते है, जिसके कारण विवाद उत्पन्न होता है और  तूरंत एक तरफा कार्यवाही  दर्ज कर दी जाती है। ऐसे ममलों में एक तरफा कार्यवाही नहीं की जानी चाहिए।  जिला अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। कई विभाग में डॉक्टर की कमी को तुरंत पूरा किया जाए। सिविल सर्जन अपने कर्यों में लापरवाही करते है और हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं। उनकी  कार्य प्रणाली पर लगतार सवाल उठ रहे हैं ऐसी स्थिति में अस्पताल की व्यवस्थाऐं कब सुधरेगी। लिफ्ट खऱाब पड़ी है, जनरेटर हर कभी खराब हो जाता है।   जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और दुरुस्त की जाए और जिला प्रशासन उन पर पूरी तरह नजर रखे।  बिना किसी महत्वपूर्ण करण के प्रसूताओं को शहर के किसी अन्य निजी अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है अन्य मामलों में भी बिना किसी कारण के शहर के अन्य अस्पताल और भोपाल रेफर कर दिया जाता है। सफाई कर्मचारी के पद कार्यारत कर्मचारी लैब टेक्नीशियन का काम कर रहे है, लगभग 10 ऐसे कर्मचारी हैं जो सफाई कर्मचारी से सैलरी लेते हैं और महत्वपूर्ण विभागों में उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। अस्पताल में पर्चे बनाने के लिए नया एप आया है जो  मारिजों के मोबाईल के मध्यम से पूरी जानकारी भरकर पर्चा बनवाना है। अस्पताल में आने वाले कई मरिज ऐसे कार्य में असक्षम होते हैं, जिसके कारण उन्हें अपना इलाज कराने में परेशानी आती है। इस कार्य के लिए एक हेल्पर की नियुक्ति की जाए।  सीहोर जिला अस्पताल की बदहाली के लिए पूरी तरह से अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार है, इन पर अंकुश लगाया जाए। जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाएं और रोज हो रही लापरवाही से आमजन परेशान हो चुके हैं , यदि समय रहते जिला अस्पताल प्रबंधन नहीं सुधरा और यहां की व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो सीहोर की जनता के साथ सडक़ों पर उतर कर  कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में  जनहित धरना आंदोलन करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मुख्य अतिथि श्रीमती जयश्री हरिकरण ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता को भिखारी निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि जहां भी मंत्री पहुंचते है वहां जनता ज्ञापन देने के नाम पर सौगातों की भीख मांगने के लिए कटोरा आगे कर देते है, निश्चित रूप से श्री पटेल का उक्त कथन निंदनीय एवं घोर आपत्तिजनक है।
श्री पटेल के आम जनता को सार्वजनिक रूप से भिखारी निरूपित करने पर प्रदेश की जनता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से घोर आपत्ति जताई गई है एवं जगह -जगह अक्रोषित आम जनता द्वारा श्री पटेल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तथा मंत्री मंडल से हटाने के संबंध में प्रदर्शन किये जा रहे है।
कांग्रेसजनों द्वारा ज्ञापन यह भी बताया गया है कि महामहिम लोकतंत्र में मंत्री बनने के पहले विधायक होना पड़ता है और विधायक बनने के लिए आम जनता के बीच में जाकर उनके हाथ पैर जोडक़र उनसे वोट मांगा जाता है। जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को जो चुनाव लड़ रहा है उसे अपमानित नहीं करती है, लेकिन खेद है कि मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से आम जनता को भिखारी कहे जाने पर कोई अफसोस व्यक्त नहीं किया है उल्टे हठधर्मिता दिखाते हुए कह रहे है कि उनका कथन एकदम सही है ।
महामहिम राज्यपाल से कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल को आम जनता से सार्वजनिक रूप से भिखारी कहे जाने के संदर्भ में माफी मांगने के लिए निर्देशित किया जावे तथा उन्हें तत्काल मंत्री मंडल से हटाए जाने की कार्यवाही की जावे जो कि लोकतंत्र की रक्षा एवं प्रदेश की जनता के सम्मान एवं स्वाभिमान को बनाये रखने में महत्वपूर्ण होगा । धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ओम वर्मा, हरपाल ठाकुर, कमल सिंह पहलवान, राजाराम बड़े भाई, विष्णु प्रसाद राठौड़, नईम नवाब, ओम बाबा राठौर, प्रीतम चौरसिया, रमेश गुप्ता, निशांत वर्मा, विवेक राठौर, पवन राठौर, नरेंद्र खंगराले, गुलाब बाई ठाकुर, भूरा यादव, सीताराम भारती, रामनारायण शर्मा, जीतेंद्र शोभाखेड़ी, संजय हवेली, अरविंद सिंह, बलवान पटेल, घनश्याम मीना, मनोज परमार, देवीसिंह तवर, महेश मुंदीखेड़ी, आशीष गेहलोत, घनश्याम यादव, के.के.रिछारिया, भगत तोमर, कमलेश चांडक, पंकज शर्मा, माजिद अंसारी, विमल परमार, घनश्याम जांगड़ा, ईश्वर सिंह चौहान, भोला त्यागी, जितेन्द्र परमार, अंकुर ठाकुर, जाहिद गुडडू, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, आरती खंगराले, अरुण मालवीय, नवीन मालवीय, मुकेश गरोडिया, आसिफ खान, नायाब खान, तनष्कि त्यागी, अंकुर ठाकुर, शुभम त्यागी, सुमित मालवीय, राहुल गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous articleउत्कृष्ट पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज में अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कृति रंग का शुभारंभ
Next article5 मार्च से महादेव की होली, पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ लाखों भक्त रहेंगे मौजूद