उत्कृष्ट पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज में अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कृति रंग का शुभारंभ

Join Us

सीहोर। उत्कृष्ट पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृति रंग का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. एस. रोहिल्ला ने कहा कि रंगोली, मेहंदी, सजावट और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनकी उपलब्धियों को भी उजागर करती हैं। इस आयोजन को और भी रोचक बना रही है। यह न केवल एक उत्सव है बल्कि कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक प्रेरणादायक प्रयास भी है।
प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एजाज, डॉ. एस.के. गुप्ता, संयोजिका डॉ. तृप्त झा, सहायक विनय मणि त्रिपाठी सहित समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय सदस्यों का सहयोग इस वार्षिक उत्सव को और भी खास बना दिया।
तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव की मनोरंजक शुरुआत के रूप में म्यूजिकल चेयर में स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

Previous articleराष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण, विद्यार्थियों ने समझी न्यायिक प्रक्रिया
Next articleपंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता को भिखारी निरूपित करने एवं जिला चिकित्सालय में हो रही अनीयमित्ताओं को लेकर कांग्रेस ने किया एक दिवीय धरना प्रदर्शन