समाज के साथ ही देश की भलाई के लिए हमें आगे आना चाहिए: सैय्यद आशिक अली

Join Us

पसमांदा मुस्लिम महासंघ की बैठक सम्पन्न

उज्जैन/जबलपुर. राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक उज्जैन में आयोजित की गयी उज्जैन सम्भाग अध्यक्ष पत्रकार समाजसेवी सैय्यद आशिक अली ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा पसमांदा महासंघ के प्रत्येक सदस्य को समाज के साथ ही देश की भलाई के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा समय आ गया है कि हम तमाम मतभेदों को भूलकर एक जुट होकर अपनी जिम्मेदारी को निभाएं. इस मौके पर अनेक सामाजिक मुद्दों पर विचार मंथन हुआ साथ ही उज्जैन जिला अध्यक्ष सलीम खान टोपी वाला को हिदायत दी गयी कि वह प्रदेश अध्यक्ष की बिना सहमति के कोई नीतिगत निर्णय नहीं लें, वरना उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उज्जैन ग्रामीण अध्यक्ष रशीद मंसूरी, अहमद खान, वहीद मंसूरी, शाहनवाज़ खान, साबिर खान सहित कई वक्ताओं ने बैठक को सम्बोधित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

Previous articleकांग्रेस ने भीख मांगने वाले बयान पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाकर इस्तीफा मांगा
Next articleरंगपंचमी पर संस्कारधानी खेलेगी समरसता की होली