नर्मदा में नहाने के बहाने ले गया था आरोपी, ईंट भट्टे पर करता था काम
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम से 5 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के किनारे एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी का फूफा है जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरी का रिश्ते में फूफा लगता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।







