जबलपुर। प्रत्येक मौसम की विषम से विषम परिस्थितियों और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश की 44 हजार सर्किट कि.मी. से अधिक की अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों एवं 416 अति उच्च्दाब सबस्टेशनों से भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले पावर सेक्टर की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) में 04 मार्च को लाइनमैन दिवस मनाया गया। इसके तहत जबलपुर सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर लाइनमैनों को सम्मानित किया जायेगा एवं ट्रांसमिशन लाइन एवं सबस्टेशनों में जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य के साथ मेंटेनेंस कार्य करने हेतु सुरक्षा शपथ दिलायी जायेगी। मुख्यालय जबलपुर में ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एम.पी. ट्रांस्को के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी की उपस्थिति में लाइनमैनों को सम्मानित किया जायेगा इस अवसर पर विभिन्न ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालयों में एम.पी. ट्रांस्को के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया जायेगा।
एम.पी. ट्रांस्को के 04 मेंटेनेंस कार्मिक भाग लेंगे
दिल्ली में आयोजित होने वाले लाइनमैन दिवस 2025
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 04 मेंटेनेंस कार्मिक भारत पर्यावस केन्द्र दिल्ली में आयोजित लाइनमैन दिवस 2025 में कंपनी का प्रतिनिधत्व करेंगे इसमें राष्ट्रीय स्तर पर पावर सेक्टर के अग्रिम पंक्ति के मेंटेनेंस कार्मिकों को पुरूस्कृत एवं सम्मानित किया जायेगा। एम.पी. ट्रांसको के भोपाल से सहायक अभियंता श्री अंकित मेहरोलिया एवं जबलपुर से मेंटेनेंस कर्मी कमलेश कुमार रंजन, इटारसी से दीपक कोरी एवं माहिदपुर से मानसिंह शामिल है।








