मैंने दूसरे से रिलेशन बनाए और मानव से झूठ बोला, मामा ने भी जबरदस्ती की, टीसीएस मैनेजर की पत्नी का वीडियो आया सामने

Join Us

आगरा (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा से 6 दिन पहले एक ञ्जष्टस् मैनेजर की आत्महत्या की खबर सामने आई थी। मरने से पहले मानव ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने पत्नी और ससुरालियों पर उनको टॉर्चर करने की बात कही थी। तब से ये केस सुर्खियों में बना हुआ है। मानव ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह पत्नी से तंग आ गए हैं।इसके बाद मानव की पत्नी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मानव पर आरोप लगा रही थी, जिसका मानव की बहन ने जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया था। अब मानव की पत्नी का एक और वीडियो सामने आया है, जो पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में निकिता अपनी गलती स्वीकार करती हुई नजर आ रही है और मानव शर्मा से माफी भी मांग रही है।निकिता ने वीडियो में अपने पुराने संबंधों को लेकर भी बात की है। निकिता ने कहा मैंने संबंध बनाए। मैंने मानव को शादी से पहले अपने पास्ट के बारे में बताया था, लेकिन संबंध बने ये कभी नहीं बताया था। वो शादी के बाद बताया था। जब उसने कई बार पूछा था। क्योंकि मैं डर गई थी कि कहीं मैं मानव को खो ना दूं। मेरे साथ मेरे मामा ने भी जबरदस्ती की।निकिता वीडियो में आगे अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहती है कि मुझे पता है कि मैंने बहुत सारी गलती की है। मानव से झूठ बोला। मैंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया कि हमारी शादी में कोई फर्क न आए। मैं मावन को बहुत प्यार करती हूं। गलती के बदले वो मुझे जो भी सजा देगा वो मुझे मंजूर होगी। मानव के साथ रहकर मैंने किसी लडक़े को देखा तक नहीं है। न ही किसी को अपनी लाइफ में लाना चाहती हूं। मेरी लाइफ का मैंने सबकुछ मानव को बता दिया है। मुझे अपनी गलती का अहसास हो रहा है। मैं सबकुछ करने के लिए रेडी हूं।
हालांकि निकिता का ये वीडियो 9 जनवरी का बताया जा रहा है।मानव शर्मा ने 24 फरवरी को आत्महत्या की थी, जिसके दो दिन बाद मानव के माता-पिता को उनके मोबाइल से एक वीडियो मिला था, जिसमें उन्होंने निकिता से अपने खराब रिश्तों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद 27 फरवरी को मानव के माता-पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया था। फिलहाल मामले की गहनता से सभी सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है।

Previous articleबिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट वालों की अब खैर नहीं, 10 लाख नए वाहनों पर कसेगा शिकंजा
Next articleपंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात गैंगस्टर दीपा गिरफ्तार; 3 अत्याधुनिक हथियार, 141 जिंदा रौंद और नशा बरामद