मालवीय बलाई समाज के बैठक संपन्न

Join Us

9 मार्च 2025 को सर्वसहमति से चुना जाएगा राजा बलि चल समारोह अध्यक्ष
सीहोर। सीहोर नदी चौराहा स्थित माता मंदिर में समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने भाग लिया तथा सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक 9 मार्च 2025 को माता मंदिर नदी चौराहा स्थित सीहोर पर बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सर्व सहमति से राजा बलि चल समारोह अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी कि किस प्रकार से कार्यक्रम भव्य  हो सके। बैठक में उपस्थितजनों में मंदिर समिति अध्यक्ष भवानीसिंह मालवीय, पूर्व अध्यक्ष रामकिशन मालवीय, ओम प्रकाश मालवीय, डॉ. के.सी. बिलोदिया, जी.एस. गोयल, पीयूष मालवीय, संजय मालवीय, धर्मेंद्र मालवीय, जितेंद्र मालवीय, जनम सिंह परमार, बलराम सिंह भदोरिया, अरुण मालवीय, राजेश मालवीय सेमली, मांगीलाल मालवीय, दिनेश मालवीय, राहुल मालवी धन सिंह मालवीय विजय मालवीय अर्जुन मालवीय आकाश मालवीय देवी सिंह मालवीय घासीराम मालवीय,  सत्यनारायण मालवीय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Previous articleकांग्रेस नेता ने सीहोर श्यामपुर सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ गड्ढे में बैठकर किया प्रदर्शन
Next articleपरीक्षाफल सुधारने के लिए अवकाश के दिनों में भी लगाई जा रही है अतिरिक्त कक्षाएं