नजर नहीं आया चांद: रमजान कल से, 12.57 घंटे का होगा पहला रोजा

Join Us

मस्जिदों और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में की सजावट

जबलपुर/शुक्रवार को रमजान माह का चांद नजर नही आया। इसलिए मुस्लिम धर्मावलबियों का पवित्र माह रमजान रविवार से शुरू होगा। इसके लिए मस्जिदों और मुस्लिम बहुल इलाकों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। बहोराबाग में परपरागत मीनाबाजार की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 2 मार्च को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा, जो 12.57 घंटे का होगा। पहले रोजा की शहरी रविवार सुबह 5.26 बजे होगी।मुफ़्ती-ए-आज़म मध्यप्रदेश डॉ. मौलाना मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी ने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी। शरीयत की पाबंदी के साथ रमजान में इबादत करने की हिदायत भी दी।

मस्जिदों मे रौनक

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों मे रमजान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नया मोहल्ला, मंडी मदार टेकरी स्थित जामा मस्जिद अहले क़ुरेश,नूरानी मस्जिद ठक्कर ग्राम, मस्जिदे हनफिया बहोराबाग, नगीना मस्जिद गोहलपुर, सुलेमानी मस्जिद मोतीनाला, मस्जिद अलफबेग मंसूराबाद, जामा मस्जिद ओमती, बंगाली मस्जिद नया मुहल्ला, मस्जिद गौसिया बुरहान नगर घंटाघर, पीएसएम मस्जिद,
जामा मस्जिद अंधेरदेव, औलिया मस्जिद चंडाला भाटा, छावनी क्षेत्र सदर तथा गढ़ा व राझी में साज-सज्जा की गई है।

शांति-सद्भाव से मनाएं पर्व

मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शबाब खान,उपाध्यक्ष रिजवान खान, सचिव फिरोज अंसारी, कोषाध्यक्ष शेख अजीम,मासूम खान,शफी खान, जफर खान,रहीस खान, मो.आदिल, मोहतिसिम खान मोनू, मो.रहीस, मोइन खान,अशफाक अहमद ने पाक माह रमजान शरीफ के मौके पर शहर वासियों को मुबारकबाद देते हुए शांति – सद्भाव के साथ त्यौंहार मनाने की अपील की।

Previous articleगंदगी करने और कचरा में आग लगाने वाले रिशु एजेंसी के संचालक पर लगाया गया 5 हजार रूपये का जुर्माना – निगमायुक्त प्रीति यादव
Next articleचमोली में हुए एवलांच में दबे चार मजदूरों की मौत, 5 लोगों की तलाश अभी भी जारी