बहुजन समाज पार्टी की मांग बकतरा के जाति वादी लोगों पर हो कड़ी कार्रवाई
सीहोर। बकतरा में राधेश्याम बंसकार एवं उसके परिवार के साथ मारपीट की घटना जिसमें बंसकार समाज एवं अहिरवार समाज का बहिष्कार एवं हुक्का पानी बंद किये जाने की घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी जिला सीहोर के द्वारा 1 मार्च 2025 को जिला कलेक्टर को ग्राम बकतरा की घटना को लेकर कमलेश दोहरे जॉन प्रभारी सागर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की संख्या मे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बकतरा की घटना बड़ी गंभीर है घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुसूचित जाति के बंसकार और अहिरवार समाज के लोगों का किया गया हुक्का पानी आजादी के 75 साल बाद भी देश प्रदेश में और खासकर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र में ऐसी घटना को अंजाम दिया जाना बेहद शर्मनाक है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही जिला प्रशासन करें और पीडि़तों को न्याय दिलाये ऐसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनोखी लाल मालवीय जिला प्रभारी, एन.पी. सागर जिला प्रभारी, संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र वंशकार पूर्व जिला प्रभारी नर्मदा पुरम मुकेश गौर, पूर्व जिला प्रभारी भोपाल, देवकरण कुरल, विधानसभा अध्यक्ष आष्टा अर्जुन पैरवाल, आष्टा विधानसभा उपाध्यक्ष राजमल सिलोरिया, महासचिव विधानसभा स्तर मुकेश मालवीय, सचिव बसपा प्रभुलाल भगाना, विवेक संयोजक धर्मेंद्र कचनारिया, जिला सहसंयोजक ,गेंदालाल सूर्यवंशी इच्छावर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर दासलानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी,हरभजन शेखपुरा सुखवती बाई,देवकी बाई,भोली बाई बंसकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








