सीहोर-श्यामपुर सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज

Join Us

 कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने सभी कांग्रेसजनों से शामिल होने की अपील की
सीहोर । जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर-श्यामपुर सड़क निर्माण में हुए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के खिलाफ आज सुबह 11 बजे सभी कांग्रेसजन मंडी थाने के आगे पहली ही बारिश में जर्जर होकर टूट गई पुलिया के ऊपर बैठकर शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से विरोध-प्रदर्शन करेंगे, इस दौरान किसी भी वाहन को नहीं रोका जाएगा और आम जनता को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी । पंकज शर्मा ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से भ्रष्टाचार विरोधी इस मुहिम में उनके साथ आकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ।

Previous articleश्री सत्य साईं विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का भव्य आयोजन
Next articleबकतरा की घटना सर्मशार करनें वाली जातिगत अत्याचार हो बंद – कमलेश दोहरे