सीहोर। सिचाई विभाग में फीडर असिस्टेंट के पद पर ईमानदारी पूर्वक 37 वर्ष तक सेवाऐं देने के पश्चात त्रिवेणी प्रसाद दुबे 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर उनके परिजनों व समाजजनों द्वारा स्वागत सम्मान समारोह विभाग के उपयंत्री अभिषेक झा की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पं.महेश दुबे के मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में विभाग के एसडीओ आर.एस.प्रसाद, उपयंत्री श्री राहुल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में त्रिवेणी प्रसाद दुबे को साफा बांधकर, पुष्पगुच्छ भेट कर पुष्पमाला पहनाते हुए ढोल ढमाकों व आतिशबाजी के साथ मीष्ठान खिलाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपयंत्री अभिषेक झा व एसडीओ आर.एस.प्रसाद द्वय ने कहा कि श्री दुबे के ने अपनी शासकीय सेवा पुरी ईमानदारी से की, किसानों व आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु वह सदैव तत्पर रहे। पं. महेश दुबे ने उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि जिस तरह आपने सहजता के साथ अपनी सेवा पूर्ण की मैं आशा करता हुं कि इसी तरह आप समाज हित में भी अपना मार्गदर्शन प्रदान करें। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थितजनों में कैलाश व्यास, मानसिंह दरबार, रामप्रसाद पाण्डे, सुनील विश्वकर्मा, निषाद खान, पं.सुरेश दुबे, कमलेश दुबे, राहुल पाठक, राजेन्द्र नागर, विरेन्द्र मेवाड़ा, दिनेश दुबे, विरेन्द्र दुबे, धर्मेन्द्र दुबे, राधेश्याम सेन, सरपंच मनोहर सिंह मेवाड़ा, करण कुशवाह सहित उनके परिजन व मित्रगण उपस्थित रहे।








