सीहोर। विगत् कई समय से कृषि विकास में अपनी अहम भुमिका निभाती चली आ रही शिवशक्ति समिति के द्वारा किसानों के मध्य पहुंचकर किसान गोष्ठी आयोजित कर खेती को मुनाफे का धन्धा बनाने के उद्देश्य एवं रासायनिक उत्पादों से खेती में हो रहे दुष्प्रभावों से बचाव हेतु किसानों को जागरूक किया जात रहा है। किसानों को बताया जा रहा हे कि किस तरह खेतों में भुमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखें मिट्टी की संरचना में किस तरह सुधार हो, पोषक तत्व की कार्यक्षमता में कैसे बढोत्तरी की जाय आदि विषयों पर जोर दिया गया। साथ ही कम्पनी के कृषि अधिकारी, सेल्स रिप्रेन्जेटीव विशाल राजपुत के द्वारा बताया गया कि अधिक रासायनिक खाद और रासायनिक दवाइयां डालने से जमीन को बंजर होने का स्तर बड़ रहा है। साथ ही साथ मनुष्यों के स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए कम्पनी द्वारा किसानों को जैविक खेती पर जोर दिया गया।








