सीरिया पर कहर बनकर टूटा इजरायल, लड़ाकू विमानों ने राजधानी दमिश्क के पास बरसाए बम

Join Us

दमिश्क ,(आरएनएस)। इजरायल के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार देर रात सीरिया की राजधानी के दक्षिण में एक शहर और दक्षिणी प्रांत दारा पर हवाई हमले किए। सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय प्रसारक सीरिया टीवी ने बताया कि मंगलवार देर रात सीरिया की राजधानी में कई धमाके सुने गए। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एयर स्ट्राइक की पुष्टि की है। काट्ज ने कहा कि हमले इसलिए किए गए ताकि सीरियाई बल या दूसरे आतंकवादी समूह दक्षिण सीरिया में आईडीएफ के बफर जोन का उल्लंघन ना करें।इजरायली सेना ने इन हमलों को लेकर कहा कि पिछले कुछ घंटों में आईडीएफ ने दक्षिणी सीरिया में सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें कमांड सेंटर और हथियार रखने वाली कई जगहें शामिल हैं। सीरिया के दक्षिणी हिस्से में सैन्य बलों और संपत्तियों की मौजूदगी इजरायली नागरिकों के लिए खतरा पैदा करती है। इजरायलियों के लिए किसी भी खतरे को दूर करने के लिए आईडीएफ काम करना जारी रखेगा।

Previous articleट्रंप की ‘गोल्ड कार्ड’ योजना, 43 करोड़ 55 लाख देकर बन जाओ अमेरिकी नागरिक
Next articleअमेरिका को खजाना सौंपने जा रहा यूक्रेन, ट्रंप के दबाव के आगे नतमस्तक हुए जेलेंस्की