सर्व हिंदू, जैन, बौद्ध समाज के लिए विशाल प्रत्यक्ष परिचय सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न

Join Us

 खंगराले के नेतृत्व में युवक-युवतियों ने लिया भाग
सीहोर। सुशीला देवी फाउंडेशन द्वारा दिनांक 23 रविवार एवं 24 फरवरी 2025 सोमवार को उज्जैन के कालिदास अकादमी हॉल में सर्व हिंदू सर्व जैन सर्व बौद्ध समाज के 20 वर्ष से 38 वर्ष आयु के अविवाहित युवक युवतियों के रिश्तों के लिए एवं 35 वर्ष से 68 वर्ष के तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर व्यक्तियों के रिश्तों के लिए एक विशाल अखिल भारतीय प्रत्यक्ष परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे मध्यप्रदेश राजस्थान के साथ देश के अन्य राज्यों से भी विवाह के इच्छुक लोगो ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया और मंच पर आकर प्रत्यक्ष परिचय दिया और सभी प्रतिभागियों ने सुशीला देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन की बहुत प्रशंसा की, दो दिवसीय अखिल भारतीय स्तर के परिचय सम्मेलन में 41 समाजसेवीयो का और 11 अति उच्च शिक्षित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया और दोनो दिन कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध सिंगर कुमार कैलाश और प्रसिद्ध भजन सिंगर संस्कृति सूर्यवंशी द्वारा बहुत ही शानदार गीतों की, भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसको सभी उपस्थित लोगो द्वारा बहुत आनन्द लिया गया और बहुत ज्यादा सराहा गया, कार्यक्रम में सिंगर कुमार कैलाश, संचालक डॉक्टर सिमरन सूर्यवंशी, कोषा अध्यक्ष सिद्धार्थ सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष सुधांशु जी, सिंगर संस्कृति जी, प्रेम नारायण जी, समाजसेवी आशा, सीहोर से पूर्व पार्षद नरेन्द्र खंगराले पत्नि आरती खंगराले पूर्व पार्षद एवं नवयुवक-युवतियों सहित बडी संख्या में लोगों ने भाग ले कर आयोजन को सफल बनाने के अपनी भूमिका निभाई, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर सिमरन सूर्यवंशी द्वारा किया गया और पंजीयन और अतिथियों के लिए कार्य में सिद्धार्थ सूर्यवंशी उपाध्यक्ष सुधांशु सूर्यवंशी और अन्य सभी प्रमुख समाज सेवीयो द्वारा किया गया। सुशीला देवी फाउंडेशन द्वारा अगला प्रत्यक्ष परिचय सम्मेलन धार मध्य प्रदेश में बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा 11 ये जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष सिंगर कुमार कैलाश ने दी।

Previous articleमहाशिवरात्रि पर अरोरा मित्र मंडल एवं परिवार ने कराया 21 क्विंटल फलीहारी खिचड़ी एवं 10 क्विंटल मट्ठे का वितरण
Next articleयुवा मोर्चा नगर मंडल सीहोर ने शिवरात्रि के पावन अवसर पर किया प्रसाद वितरण