दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन सत्र 2 दिन के लिए बढ़ाया

Join Us

नईदिल्ली(आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन का सत्र 2 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह 1 मार्च तक चलेगा।
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पेश की, जिसमें शराब घोटाले से आर्थिक नुकसान की बात कही गई है।रिपोर्ट पेश किए जाने के दौरान आतिशी समेत अन्य विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद 15 विधायकों को निलंबित कर दिया गया।कैग रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार की नई शराब नीति से दिल्ली सरकार के राजस्व को 2,002 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
2017-18 से लेकर 2020-21 तक की कैग रिपोर्ट में पता चला कि सरेंडर किए गए लाइसेंसों के लिए फिर से टेंडर जारी करने में सरकार को 890 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
कार्रवाई में देरी के कारण जोनल लाइसेंसधारियों को मिली छूट के कारण 941 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Previous articleउज्जैन में होगा प्रदेश का पहला ड्रोन शो
Next articleबिहार में समावेशी स्वास्थ्य सुविधाओं को और ज्यादा विकसित किए जाने की जरूरत