हितकारिणी इंजीनियरिंग काॅलेज में कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ाने दिए टिप्स

Join Us

जबलपुर। हितकारिणी काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाॅजी के मैनेजमेंट विभाग के अंतर्गत दो दिवसीय एक्सपर्ट टाॅक सीरीज का आयोजन किया गया, जिसमें साॅफ्ट स्किल्स, रिज्यूमे राइटिंग और इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए गए। इस अवसर पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की डाॅ प्रीति सिंह और डाॅ निशा सिद्दीकी ने कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ाने छात्राओं को टिप्स दिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और साक्षात्कार देने के लिए रिज्यूमे तैयार करने की विशेषताओं पर ध्यान देने की सलाह दी गयी। उन्होनें बताया कि संचार कौशल में केवल शब्दों ही नहीं बल्कि आवाज के उतार चढ़ाव, चेहरे के हाव भाव और बाॅडी लैंग्वेज पर ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ रिंकू कथूरिया, वित्त नियंत्रक सतीश रांका, डाॅ सुलक्षणा त्रिपाठी, डाॅ तृप्ति श्रीवास्तव, प्रो अंशुता शर्मा, डाॅ पुनीत दुग्गल, प्रो सलिल जैन, प्रो शानु शुक्ला, प्रो रश्मि तिवारी सहित स्टाफ और स्टुडेंट्स उपस्थित रहा।

Previous articleबारहवी के हिंदी विषय के पेपर मे 247 बच्चें रहे अनुपस्थित, कोई भी नक़ल प्रकरण नहीं बना
Next articleपश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित