पचमढ़ी मेला में चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी श्रद्धालुओं को दे रहे उपचार

Join Us

नर्मदापुरम/  पचमढ़ी में 17 से 26 फरवरी 2025 तक महाशिवरात्रि मेला आयोजित किया गया है। इस दौरान  श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न मेला स्थलों चौरागढ़, नांदिया जंक्शन, अंडरपास, बीड़, बड़ा महादेव, नांदिया ग्राम, जटाशंकर इत्यादि पर मेडिकल टीम तैनात की गई है। डॉ. रिचा कटकवार, बीएमओ पिपरिया एवं मेला प्रभारी अधिकारी (स्वास्थ्य) तथा डॉ कुलदीप सिंह ठाकुर दन्‍त शल्‍य चिकित्‍सा अधिकारी पचमढी ने बताया कि मेले में विभिन्न स्थलों पर डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर और जीवनरक्षक दवाइयों के साथ मेडिकल टीम तैनात है। श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा  मेले में 04 एम्बुलेंसों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो गंभीर मरीजों को अग्रिम उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचमढ़ी भेजती हैं। मेले के दौरान  अधिकांश मरीज हाथ-पैर दर्द, बुखार, श्वांस लेने में तकलीफ, घबराहट और डिहाइड्रेशन के कारण उपचार के लिए आ रहे हैं।

Previous articleजनसुनवाई के दौरान 78 आवेदनों पर हुई सुनवाई
Next articleहोली अवकाश को छोड़कर अन्‍य अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय