पांच घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया

Join Us

भोपाल (निप्र)। विगत रविवार को परमपूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशानुसार पांच घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन रामकुमार यादव जी के निज निवास ललिता नगर कोलार रोड भोपाल में किया गया जिसमें सैकडों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। जिसमें टीम प्रमुख की भूमिका दीपक पटेल द्वारा निभाई गई। चालीसा पाठ के पश्चात गुरूवर एवं माता जी के जयकारों का उद्घोष किया गया। साथ ही समाज में हैजा व मलेरिया जैसे फैल रहा नशा व मांशाहार का सेवन कर रहें उन लोगों को उसे छोडने व भक्ति मार्ग अपनाने हेतु अपील की गई। साथ ही सुन्दर व मर्यादित समाज को बुनने में योगदान प्रदान करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

Previous articleमहाकुंभ मेला 2025 स्पेशल ट्रेन 
Next articleविचित्र कुमार सिन्हा