भोजपुर सहित 9 स्थानों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव सांस्कृतिक स्वरूप में दिखेगी शिव की महिमा

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष भोजपुर शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला महादेव भोजपुर उत्सव 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक स्वरूप में भगवान शिव की महिमा दर्शायी जायेगी। कार्यक्रम सायं 6:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क होगा। संचालक, संस्कृति एन.पी.नामदेव ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन के पहले दिन सबसे पहले शिव भाई गुप्ता, खरगोन का लोकगायन, इसके बाद अभिलाष चौबे, सागर का बधाई लोकनृत्य, हीरामणि वर्मा, उज्जैन का मटकी लोकनृत्य और अंतिम प्रस्तुति सुप्रसिद्ध सितार वादक और गायक ऋषभ रिखीराम शर्मा, मुम्बई का भक्ति गायन होगा।महादेव में दूसरे दिन 27 फरवरी, 2025 को ताल वाद्यकचहरी में शिव तांडव की प्रस्तुति अंशुल प्रताप सिंह एवं साथी, भोपाल द्वारा होगी। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें डॉ.हरिओम पंवार, अनामिका अम्बर, विष्णु सक्सेना, बलराम श्रीवास्तव, अमन अक्षर और लक्ष्मण नेपाली अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। महादेव में तीसरे दिन 28 फरवरी, 2025 को भोजपुर मंदिर के दिव्य परिसर में सबसे पहले लोकगायन होगा, जिसे प्रस्तुत करेंगे राजकुमार ठाकुर, सागर, इसके बाद गणगौर नृत्य संजय महाजन, बड़वाह, बरेदी एवं नौरता नृत्य अमित घारू, सागर द्वारा दी जाएगी। अंतिम प्रस्तुति सुगम संगीत की होगी, जिसे अरुणीता कुंजीलाल — नचिकेत लेले एवं ग्रुप, मुम्बई द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। संचालक, संस्कृति एन.पी.नामदेव ने बताया कि भोजपुर के अलावा प्रदेश के 9 स्थानों पर भी एक दिवसीय महादेव का आयोजन किया जा रहा है। इनमें पिपलेश्वर महादेव मंदिर — सोनकच्छ (देवास), नरवर (शिवपुरी), कुंडेश्वर धाम — टीकमगढ़, पशुपतिनाथ मंदिर — मंदसौर, नीलकंठेश्वर मंदिर, उदयपुर (विदिशा), नागर घाट — ओंकारेश्वर, जुगलकिशोर मंदिर — पन्ना, देवतालाब प्राचीन मंदिर — मऊगंज और बटेश्वर हिन्दू मंदिर — मुरैना में 26 फरवरी को आयोजित होगा।

Previous articleनगरीय विकास एवं आवास विभाग की प्रदर्शनी में 3डी इंटेलिजेंस का प्रदर्शन
Next articleजापान से मध्यप्रदेश में निवेश के खुलेंगे नए द्वार