हाइवा की टक्कर से प्रौढ़ की मौत गुस्साए ग्रामीणों ने शुरू किया चक्काजाम

Join Us

सिंगरौली (आरएनएस)। जिले की पुलिस इन दिनों सडक़ हादसे में आए दिन हो रही मौतों को लेकर बेहद चिंतित है लेकिन पुलिस जिम्मेदार पुलिस अधिकारी इस समस्या का हल नहीं निकाल पा रहे हैं और एक पखवाड़े से सडक़ दुर्घटनाओं का दौर रुक-रुक कर जारी है। शनिवार की रात करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र वैढऩ के आरटीओ दफ्तर के सामने एक अज्ञात हाइवा वाहन ने राहगीर प्रौढ़ को टक्कर मार दिया। जहां उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के तेलाई निवासी श्यामलाल साकेत उम्र 55 वर्ष पैदल जा रहा था कि एक बेकाबू अज्ञात हाइवा वाहन ने जिला परिवहन कार्यालय के ठीक सामने टक्कर मारकर मौके से भाग निकला। वहीं श्यामलाल घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच हंगामा व विरोध करते हुए सडक़ को जाम कर दिया। मौके पर कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंच मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को समझाइश दे रहे थे।

Previous articleतेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को कुचला, मौके पर हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
Next articleजीआईएस के दौरान पर्यटन में निवेश की संभावनाओं के लिये खुलेंगे नए द्वार