हवस, हैवानियत और हवालात: 16 साल के किशोर ने 5 साल की मासूम से की दरिंदगी, जानें कब और कैसे दिया वारदात को अंजाम

Join Us

शिवपुरी (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से रेप का मामला सामने आया है. जहां 5 साल की मासूम के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है. पीडि़ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि पुलिस ने नाबालिग आरोपी को राउंडअप कर लिया है.यह मामला दिनारा थाना क्षेत्र का है. शनिवार को पड़ोस में रहने वाला 16 साल के किशोर 5 साल की मासूम बच्ची गांव के एक खाली मकान में ले गया. जहां उसने दरिंदगी को अंजाम दिया. बाद में मासूम खूनी से लथपथ हालत में घर पहुंची. तब जाकर परिजनों को मामले का पता चला.इसके बाद परिजन मासूम को लेकर करैरा अस्पताल पहुंचे. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज देकर जिला अस्पताल भेज दिया. इधर, पुलिस के शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Previous articleत्रिमूला इंडस्ट्री में सुरक्षा गार्ड ने लगाई फ ांसी, जांच में जुटी पुलिस
Next articleतेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को कुचला, मौके पर हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम