मृत्यु हुई नहीं और पहले ही बना डाली पोप फ्रांसिस के लिए कब्र

Join Us

रोम, ,(ए.)। कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार चल रहा है लेकिन इधर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां भी हो रही है। इसके लिए स्विस गार्ड ने रिहर्सल तक कर ली है। पोप ने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी कब्र ‘पहले ही तैयार कर ली है’। लेकिन उनकी कब्र और ताबूत का स्थान परंपरा से अलग होगा। वहीं खबर आई थी कि 88 वर्षीय पोप की सुरक्षा करने वाले स्विस गार्ड उनके अंतिम संस्कार की रिहर्सल कर रहे हैं। इसके सदस्यों को कफ्र्यू के तहत रखा गया है, क्योंकि वे ‘पोंटिफ की मृत्यु की तैयारी’ कर रहे हैं।पोप फ्रांसिस अर्जेंटीना के एक जेसुइट पादरी हैं, वो 2013 में रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप बने थे। उन्हें पोप बेनेडिक्ट सोलहवें का उत्तराधिकारी चुना गया था। पोप फ्रांसिस बीते 1000 साल में पहले ऐसे इंसान हैं जो गैर-यूरोपीय होते हुए भी कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च पद पर पहुंचे।
वहीं अब पोप फ्रांसिस की हालत को लेकर डॉक्टर ने बड़ा अपडेट दिया है। फ्रांसिस का इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक ने शुक्रवार को कहा कि 88 वर्षीय पोप, जिन्हें निमोनिया है, खतरे से बाहर नहीं हैं। डॉक्टर ने आगे कहा कि संभवत: “कम से कम अगले सप्ताह तक” अस्पताल में रहेंगे।
प्रोफेसर सर्जियो अल्फिएरी ने कहा कि पोप की हालत “थोड़ी बेहतर” है। पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरू में डॉक्टरों ने ब्रोंकाइटिस की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में उनकी स्थिति और खराब हो गई।

Previous articleहमास ने दो बंधकों को किया रिहा, इजरायल 602 कैदियों को करेगा आजाद
Next articleचीन से बढ़ते खतरों के बीच ताइवान अपनी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : उपराष्ट्रपति