जबलपुर। पाथेय संस्था के तत्वावधान में श्री दीपचंद विनोदिया द्वारा संग्रहित दुर्लभ वस्तुओं की एक दिवसीय प्रदर्शनी ‘दीप-धरोहर’ आज 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे से रात्रि तक कला वीथिका में आयोजित है। संयोजक राजेश पाठक प्रवीण ने बताया कि प्रदर्शनी में देश-विदेश की मुद्राएँ, संगीत, साहित्य, धर्म-अध्यात्म, संस्कृति से सम्बन्धित दुर्लभ वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही पिछले 25 वर्षों में अखबार में प्रकाशित नगर की संस्थाओं के विविध आयोजनों के समाचार भी प्रदर्शित किए जाएंगे|
प्रदर्शनी की शुभारंभ श्रीमती दुर्गा चौबे, श्रीमती प्रतिभा वर्मा, शर्मीला मुखर्जी, माया पाण्डे, रंजना गुप्ता,शोभा सिंह, अंजना सक्सेना करेंगी।








