गाजा से लौटा शव शिरी बिबास का नहीं, पीएम नेतन्याहू बोले- हमास को चुकानी पड़ेगी कीमत

Join Us

यरूशलम (ए)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि हमास को बंधक शिरी बिबास के शव को समझौते के अनुसार रिहा न करने के लिए कीमत चुकानी होगी। यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी ग्रुप पर युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, क्योंकि फोरेंसिक जांच से पता चला है कि गुरुवार को गाजा से लौटा शव शिरी बिबास का नहीं था। प्रधानमंत्री ने एक वीडियो बयान में कहा, हम शिरी को सभी बंधकों – [जीवित और मृत दोनों] – के साथ घर वापस लाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हमास समझौते के इस क्रूर और बुरे उल्लंघन के लिए पूरी कीमत चुकाए। इजऱायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बताया कि सौंपे गए चार शवों में से दो की पहचान शिरी के बेटों एरियल और केफिर के रूप में हुई। एक शव ओडेड लिफशिट्ज का था। आईडीएफ ने कहा कि पहचान प्रक्रिया के दौरान, यह सामने आया कि जो चौथा शव प्राप्त हुआ है, वह शिरी बिबास का नहीं था, और किसी अन्य बंधक से भी उसका कोई मेल नहीं पाया गया। यह एक अनाम, अज्ञात शव है। एरियल बिबास की मृत्यु के समय आयु चार वर्ष थी वहीं केफिर बिबास की दस महीने। हमास ने अब तक इजरायल के आरोप पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी जारी नहीं की है।

Previous articleअमेरिका ने यूक्रेन पर खनिज समझौते के लिए बढ़ाया दबाव, कहा- फिर से शुरू होनी चाहिए बातचीत
Next articleकांग्रेस संगठन में बदलाव