भोपाल(आरएनएस)। अमेरिका से जंजीरो में जकड़ कर भारतीयों को भारत भेजा जा रहा है। इस मुद्दे पर पूरी बीजेपी खामोश है लेकिन मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड उमा भारती अपने फायर अंदाज में ही तीखा विरोध जताया है। उन्होंने कहा है कि अशिष्ट और असभ्य बर्ताव तो फांसी की सजा प्राप्त हुए अपराधी के साथ भीं नहीं होता। दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क का बर्ताव उनकी दिमागी गरीबी एवं संस्कारो की फुहडता दर्शाता है।








