सीहोर। आगामी 22 फरवरी को नगर क्रिसेंट रिसॉर्ट में से3हार जिले के सभी पत्रकारों का मिलान समारोह जिला प्रेस क्लब के बैनर तले आयोजित किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय ने बताया है कि पत्रकार मिलान समारोह शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय के सानिध्य में होंवे वाले इस आयोजन में जिले के सभी पत्रकारों से शामिल होने की अपील श्री राय ने की है। इस अवसर पर स्नेह भोज के साथ जिला प्रेस क्लब की आगामी गतिविधियों पर चर्चा भी की जाएगी।








