सीहोर। सीहोर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कीर समाज के नागरिकों एवं शिक्षकों द्वारा सीहोर विकास खण्ड कार्यालय पहुंचकर शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर का जन्मदिन केक काटकर, पुष्पगुच्छ भेट कर एवं मीठाई का वितरण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाऐं एवं उनके उच्च जीवन व दीर्घायू की कामना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से शिक्षक ओम प्रकाश विजावत, शिवनारायण विजावत, मांगीलाल सिसोदिया, डी.डी.सोनी, महेश शर्मा, सुरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।